भोपालमंडी विशेषराष्ट्रीय

मंत्री ने पूछा भाजपा का चुनाव चिन्ह क्या है? महिला बोली पंजा !

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के उपचुनाव के दौरान शिवराज सरकार में मंत्री यशोधरा का मतदाताओं को धमकाने का मामला खूब तूल पकड़ा था, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ और चुनाव आयोग ने इस सम्बन्ध में उन्हें नोटिस जारी कर सख्त हिदायत भी दी थी। अब एक और नया मामला सामने आया है, जिस कारण मंत्री यशोधरा फिर सुर्ख़ियों में है| प्रशासन द्वारा आयोजित अंत्योदय मेला में पहुंची एक महिला से जब यशोधरा ने पूछा कि भाजपा का चिन्ह क्या है, तो महिला तुरंत बोली ‘पंजा’| इतना सुनते ही मंत्री हैरान हो गई और मुस्कराते हुए कहा कि भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ है| इतना ही नहीं मंत्री ने न सिर्फ महिला से सॉरी बुलवाया और बल्कि हस्ते हस्ते महिला को सरकार और कमल की जानकारी दे कर निकल गई|

 बार बोलना पड़ा सॉरी
शहर के गांधी पार्क मैदान में प्रशासन ने अंत्योदय मेले का अयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने शिरकत की। लेकिन विचित्र स्थिति वहां बन गयी जब उन्होंने एक महिला को साईकल भेंट की। इसके बाद उन्होंने जब महिला से पूछा कि तुम्हे साईकल किसने दी है तो उसने जवाब दिया सरकार ने। यशोधरा ने फिर पूछा कि सरकार का चिन्ह क्या है तो महिला ने जवाब दिया हाथ का पंजा। यह सुनकर मंत्री हैरान रह गयी। मंत्री के हावभाव देखकर महिला ने पलटी मारी और कहा गलती हो गई। इस पर मंत्री ने कहा कि तुम्हे कई बार सॉरी बोलना पड़ेगा। इसके बाद महिला ने 5 बार यशोधरा राजे से माफी मांगी। हालांकि मंत्री ने मुस्कराकर उसे कमल निशान के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने उसे बताया कि भाजपा का निशान कमल है।

Show More

Related Articles

Back to top button