
नई दिल्ली/बेंगलुरू, एजेंसी। Karnataka Crisis कर्नाटक में सियासी उठा पटक के कारण सियासी समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। डिप्टी सीएम समेत कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राज्य के मंत्री एवं निर्दल विधायक एच नागेश (H Nagesh) ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही मौजूदा कांग्रेस-जेडीएस सरकार (JD(S)-Congress) से समर्थन वापस लेने का एलान कर दिया। लोकसभा में भी कर्नाटक में गहराए राजनीतिक संकट का मुद्दा उठा। इस मसले पर कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस सियासी संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया तो केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है। इस बीच जेडीएस के भी सारे मंत्रियों ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं जेडीएस नेता कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने दावा किया है कि इस संकट को सुलझा लिया गया है। यह सरकार सुचारु रूप से चलेगी।
Live Update-
07.10 PM: हंगामे के कारण मुंबर्इ के होटल में रुके कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों को शिफ्ट गोवा किया गया।

Rebel Congress-JDS Karnataka MLAs who are staying at a hotel in Mumbai, to shift to Goa1217:10 PM – Jul 8, 2019Twitter Ads info and privacy
48 people are talking about this
06.15 PM: कांग्रेस के मंत्री और नेता डीके शिव कुमार बेंगलुरू से मुंबई के लिए निकले हैं।

Bengaluru: Karnataka Minister and Congress leader DK Shivakumar leaves for Mumbai. #Karnataka1776:14 PM – Jul 8, 2019Twitter Ads info and privacy
68 people are talking about this
05.55 PM: कर्नाटक के मंत्री और निर्दलीय विधायक आर शंकर ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उन्होंने भाजपा के समर्थन का प्रस्ताव किया। अब भाजपा समर्थकों की संख्या 107 हुई।




