LatestSports

world cup live-पाकिस्तान को 337 रन का लक्ष्य, रोहित ने 140 रन बनाए, कोहली का अर्धशतक

world cup 2019 डेस्क. वर्ल्ड कप के 22वें मैच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पाकिस्तान को 337 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। रोहित ने 140 और राहुल ने 57 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 77 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मो. आमिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए।

इससे पहले भारत की ओपनिंग साझेदारी वहाब रियाज ने तोड़ी। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले केएल राहुल (57 रन) को पवेलियन भेजा। रोहित-राहुल ने पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। हार्दिक पंड्या 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया। महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक रन बनाकर आमिर की गेंद पर आउट हो गए। केदार जाधव नौ और विजय शंकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित का पाक के खिलाफ लगातार दूसरा शतक

रोहित ने लगातार पांचवें मैच में 50+ स्कोर बनाया। इस वर्ल्ड कप में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक भी लगाया था। वे पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले पिछले वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 107 रन बनाए थे। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने पिछले साल दुबई में 111 रन की पारी खेली थी।

रोहित की पिछली पांच पारियां

रनकिसके खिलाफमैदान
95ऑस्ट्रेलियामोहाली
56ऑस्ट्रेलियादिल्ली
122*दक्षिण अफ्रीकासाउथैम्पटन
57ऑस्ट्रेलियाओवल
140पाकिस्तानमैनचेस्टर

आमिर दो बार पिच पर विकेट के सामने आए

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पहला ओवर मेडन किया। अंपायर ने आमिर के फॉलोथ्रू को लेकर दो बार वॉर्निंग दी। गेंद फेंकने के बाद वे विकेट के डेंजर एरिया में जा रहे थे। बहाव रियाज को भी विकेट के सामने दौड़ने के लिए दो वार्निंग मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button