शिवपुरी

भितरवार के एक गांव में हैजा फैलने की आशंका, 2 की मौत

डबरा। भितरवार की करहिया पंचायत के नैनागिर गांव में हैजा फैल गया है। इस वजह से दो की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। इसकी जानकारी भितरवार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को दी गई थी, जिसके बाद दो डॉक्टरों की टीम गांव पहुंचीं और बीमारों का इलाज शुरू हुआ है। बीमारों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। गांव में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। जरूरी दवाईयां देने के साथ ही खून की भी जांच कराई जा रही है। वहीं शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए ओआरएस का घोल भी पिलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम खाने का नमूना भी इकट्ठा करेगी। ताकि हैजा फैलने के बारे में सही जानकारी मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button