भोपाल में खेल विभाग हॉस्टल में रहने वाली खिलाड़ी ने बच्ची को दिया जन्म, मचा हडकंप

भोपाल। खेल विभाग के हॉस्टल में रह रही एक 19 वर्ष की सेलिंग खिलाड़ी ने बुधवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया है। जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नेशनल लेवल की कयाकिंग खिलाड़ी टीटी नगर के हॉस्टल में रहती थी, प्रेक्टिस के दौरान उसे अचानक पेट में दर्द हुआ और उसे जेपी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसने 6 महीने की बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि लड़की का बॉयफ्रेंड था और उसके साथ उनके संबंध बन गए थे।
खिलाड़ी कटनी की रहने वाली है और एक दुर्घटना में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। कटनी से उसे भोपाल ट्रेनिंग के लिए लाया गया था। इस घटना के बाद खेल विभाग के हॉस्टल के संचालकों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 6 महीने तक कैसे उन्हें पता नहीं चला कि वह गर्भवती है।
खेल संचालक एसएल थॉमसन ने बताया कि खिलाड़ी कटनी की रहने वाली थी उनके माता-पिता की दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक एनजीओ ने उन्हें पढ़ाया और खेल में आगे बढ़ाया, इसके बाद उन्हें यहां ट्रेनिंग के लिए भर्ती किया गया था। भर्ती के दौरान खिलाड़ी का मेडिकल टेस्ट हुआ था। इस दौरान वे बीच में अपने नाना-नानी से मिलने कटनी जाती रहती थी। इसी दौरान कटनी में खिलाड़ी का एक दोस्त से संबंध हुआ था। यह बात उन्होंने पुलिस बयान में बताई है। खेल संचालक ने बताया कि हम खिलाड़ी की काउंसलिंग करवाएंगे।




