Latest

मध्यरात्रि एसडीएम का नगर पंचायत अमले के साथ भ्रमण स्ट्रीट लाईट सहित देखीं अन्य ब्यवस्थायें,

एसडीएम सिकरवार ने नगर पंचायत अमले के साथ भ्रमण कर स्ट्रीट लाईट सहित अन्य ब्यवस्थायें देखी,*

*स्ट्रीट लाईट बंद पाए जाने पर बिधुत प्रभारी की बेतन रोकने के दिये निर्देश*

*करैरा(शिवपुरी):- आज रात 10:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी करैरा श्री उदय सिंह सिकरवार ने नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर स्ट्रीट लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम श्री सिकरवार ने पुलिस सहायता केंद्र से महुअर पुल होते हुए राम मंदिर तक,ब्लॉक वाली गली से होते हुए संस्कृत विद्यालय, कच्ची गली, बीज भंडार रोड, पुराना बस स्टैंड, फूटा तालाब, न्यायालय पुरानी तहसील चौराहा, अस्पताल मार्ग, बगीचा हनुमान मंदिर मार्ग सहित आधा दर्जन बार्ड क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट व साफ सफाई को देखा।

भ्रमण के दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रामनिवास शर्मा, स्वच्छता प्रभारी बल्लू खान, विद्युत प्रभारी गोविंद दास, साथ थे। एसडीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि पूरे नगर की स्ट्रीट लाइट दो दिवस के अंदर शत प्रतिशत चालू होना सुनिश्चित करें एवं मुख्य मार्गों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने विद्युत प्रभारी की स्ट्रीट लाइट चालू होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। पुरानी तहसील स्थित कांजी हाउस में अवैध रूप से बिना स्वीकृति रात्रि में मशीन लगाकर सफाई किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रि में बिना सीएमओ की जानकारी कि यह सफाई कार्यक्रम कैसे संचालित है। उन्होंने तत्काल सफाई कार्य में लगी मशीन को हटवा कर बाउंड्री वॉल करवा के एक छोटा पार्क बनाए जाने के निर्देश दिए। जिससे न्यायालय परिसर के क्लाइंट सहित मोहल्ला वासी पार्क का उपयोग कर सुकून से बैठ सकें। उन्होंने रात्रि भ्रमण के दौरान नगर के लिए पार्क की जगह भी देखी। उन्होंने सी एम ओ से कहा कि पार्क के लिए चिन्हित जगह कर शीघ्र पार्क बनवा कर नगर का सुंदरीकरण करें।*

Show More

Related Articles

Back to top button