मंडी विशेषशिवपुरी

करैरा में सरकारी ऑफिस की छतों से टपक रहा पानी, जिम्मदारों को हादसे का इन्तजार

करैरा। बीते दिनों लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश से नगर के रिहायशी इलाके में स्थित नगर परिषद् की पुरानी बिल्िडग भरभराकर गिर गई थी, जिसकी चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाना पड़ा था। इस हादसे के बाद भी स्थानीय प्रशासन नहीं चेता है। वर्तमान में नगर के कई ऐसे रिहायशी इलाके हैं, जहां सरकारी भवन मेंटेनेंस के अभाव में जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंचते जा रहे हैं। इन भवनों की छतों से लगातार पानी रिस रहा है और नमी बैठ रही है, जिससे यह भवन कमजोर होते जा रहे हैं। ऐसे में आगे फिर से यदि तेज बारिश होती है तो इन भवनों पर खतरा मंडरा सकता है। खासकर रिहायशी इलाकों में होने से हमेशा जनहानि की आशंका बनी हुई है। हाल ही में हुई घटना के बाद जर्जर भवनों के आसपास रहने वाले लोगों में डर बैठ गया है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे भवनों के लिए उचित कदम उठाना चाहिए।

इन शासकीय कार्यालयों में टपकता है पानी

करैरा नगर के रिहायशी इलाकों में स्थित सिंचाई विभाग की बिल्डिंग है। इसमें इन दिनों कार्यालय संचालित हो रहा है। कर्मचारियों को रहने के लिए चार पांच कक्ष भी हैं। भवन की छत से बारिश होने पर पानी रिसता है। शासकीय उत्कृष्ट बालक विद्यालय की पुरानी बिल्िडग, शासकीय कन्या विद्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय की बिल्डिंग की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इन भवनों को बने 40 सास से ज्यादा समय हो गया है। समय समय पर मेंटेनेंस न होने से यह भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एनआरसी व मेटरनिटी वार्ड में लगातार पानी रिस रहा है। इससे भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बल्डिंग करीब 50 साल पुरानी हो चुकी है। शासकीय पशु अस्पताल की हालत तो बहुत खराब है। यह स्थिति तब है, जब शासन हर साल भवन का मेंटेनेंस कराने बड़ा बजट उपलब्ध कराती है।

Show More

Related Articles

Back to top button