इंदौर में रोहित शर्मा ने बनाया रिकार्ड 35 बाल पर शतक

इंदौर. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में भारत ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल (51) और एमएस धोनी (1) क्रीज पर हैं। इससे पहले मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारत इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रिकॉर्ड 13 सीरीज जीत चुका है। अगर वो ये मैच जीत लेता है तो ये उसकी 14वीं सीरीज होगी। वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर आउट हुए रोहित…

 

– मैच में रोहित शर्मा ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए टी20 करियर की दूसरी सेन्चुरी लगाई। वे 118 रन बनाकर आउट हुए। 43 बॉल की अपनी इनिंग में उन्होंने 12 चौके और 10 सिक्स भी लगाए।

इसे भी पढ़ें  राशन कार्ड के बदले बेबस महिला से ली जिस्म की रिश्वत, अब 13 लोगों को हुआ एड्स

– रोहित ने अपने 100 रन सिर्फ 35 बॉल पर पूरे किए थे। ऐसा करते ही उन्होंने सबसे कम बॉल पर टी20 सेन्चुरी लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

– साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने अक्टूबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 बॉल पर सेन्चुरी लगाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अब रोहित के नाम पर भी ये रिकॉर्ड हो गया है।

– रोहित ने अपने पहले 50 रन सिर्फ 23 बॉल पर पूरे किए थे, वहीं बाद के 50 रन बनाने के लिए सिर्फ 12 बॉल ही खेलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *