भोपालमध्यप्रदेश
करैरा में शादी में किया हर्ष फायर, बालक गम्भीर

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिरसौद में एक बालक को गोली लग गई। बताया जाता है कि आरोपित ने हर्ष फायर किया था, उसी दौरान बालक को गोली लग गई। मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मुकेश जाटव पुत्र लालाराम निवासी सिरसौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को ग्राम रहरगवा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे, उनके साथ लड़का साहिल भी था।
रात के करीब 11:30 बजे राजकुमार जाटव ने हर्ष फायर किया। इसमें गोली बालक को लग गई और वह घायल हो गया। घायल को पिता तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।



