केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सिर में लगी चोट

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में अनुप्रिया पटेल घायल हो गईं। बता दें कि यह हादसा इलाहाबाद के कोरवां गांव में हुआ।

जानकारी के अनुसार अनुप्रिया पटेल कोरांव के गजनी गांव सभा में पीएन सिंह के यहां जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में पटेल को सिर में चोट लगी है।

इसे भी पढ़ें  News with Coffee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *