Latest

मौसम में आये बदलाव से बरसे ओले, किसानो को नुकसान 

मौसम में आये बदलाव से बरसे ओले, किसानो को नुकसान

राजगढ़। राजगढ़ जिले में बुधवार की शाम मौसम में आए बदलाव के बाद अचानक बारिश हुई और ओले गिरे। सात गांवों में पांच से सात मिनट तक हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को खासा नुकसान हुआ है। जबकि करीब 20 से 25 मिनट तक बारिश हुई है।

जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी बादल छा जाते हैं और कभी धूप निकल रही है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे के आसपास माचलपुर क्षेत्र के ग्राम पीपल्याकुल्मी, ब्राह्मणगांव, आगरिया, कूमड़ा, गादिया, कूमड़ी, मुकंदपुरा आदि में तेज बारिश हुई और ओले गिरे।

किसान रंगलाल, हरिप्रसाद, रामप्रसाद आदि ने बताया कि ओले गिरने से संतरा के पेड़ों से फल झड़ गए। वहीं किसान ओमप्रकाश, शिवलाल, अमृतलाल आदि ने बताया कि उनकी धनिया, गेहूं और चने की फसल को नुकसान हुआ है। ओलों की मार से फसल आड़ी हो गई।

Show More

Related Articles

Back to top button