शिक्षा के क्षेत्र में भारत नहीं होना चाहिए पीछे
शिक्षा के क्षेत्र में भारत नहीं होना चाहिए पीछे।शिव समाज सेवा उत्थान समिति के द्वारा आज दिनांक 29 दिसंबर 2018 को सर्वोदय नगर रायबरेली में चौथी शाखा का शुभारंभ का किया गया। शिव समाज सेवा उत्थान समिति संस्था बच्चों को निशुल्क कोचिंग देकर समाज को शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ने का प्रयास कर रही।सर्वोदय नगर में निवास कर रहे।गरीब तबके के लोगों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की गई। यहां पर रहने वाले जो व्यक्ति हैं वह पूरी तरह से निर्धन है जिनको अपनी जीविका चलाने के लिए शहर का कबाड़ बिनना पड़ता है।और उसी कबाड़ को बेचकर जीवन का निर्वाह करते हैं यहां पर अधिक बच्चे ऐसे हैं जो कभी विद्यालय ही नहीं गए। संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला का सर्वोदय नगर क्षेत्र में जनसंपर्क हुआ। जिसके माध्यम से आशीष शुक्ला की मुलाकात लक्ष्मी नाम की लड़की से हुई।जो अपने ही क्षेत्र में कबाड़ बिन रही थी अध्यक्ष के पूछने पर नाबालिक बच्ची ने बताया हम पढ़ने नहीं जाते। अध्यक्ष ने बच्ची को साथ लिया और बस्ती में जनसंपर्क किया। बच्ची के माता-पिता से मिलने पर पता चला कि यहां पर ऐसी आबादी रहती है जो शिक्षा के क्षेत्र से वंचित है संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने निश्चय किया और बस्ती में रहने वाले लोगों को आश्वासन दिया।कि अपनी संस्था का यहां पर भी शुभारंभ करेंगे। और आप सभी के बच्चों को शिक्षित करेंगे जो प्रयास आज सफल हुआ। संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने लक्ष्मी नाम की बच्ची को अपने हाथों से पूड़ी सब्जी खिलाकर बच्चों के उत्साह को बढ़ाया और बच्चो से आग्रह किया कि आप सभी पढ़ने आएंगे। संस्था के पदाधिकारी अभय सिंह के द्वारा बच्चों को पूरी सब्जी वितरण की गई। अभय सिंह जैसे महान व्यक्तित्व एवं संस्था में सहयोग कर रहे समस्त पदाधिकारियों के द्वारा ही आज संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला शिवांगी पांडे कुमारी ज्योति राजेश कुमार एवं बस्ती में रहने वाले सहयोगी बंधु तथा बच्चे उपस्थित रहे।




