Latestअंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 12 जनवरी से, ये होंगी खासियतें

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में 26वां अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 12 व 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उत्सव के दौरान स्थानीय और विदेशी पर्यटकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस बार सोशल मीडिया पर फोकस किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र देवड़ा ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ 12 जनवरी को जूनागढ़ के सामने शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा में राजस्थान एवं राज्य के विभिन्न अंचलों के कलाकार, तांगे, ऊंट एवं ऊंट गाड़ियां, राजस्थानी वेशभूषा में देशी-विदेशी पर्यटक, छात्राएं आदि भाग लेंगे। इसके बाद करणी सिंह स्टेडियम में ऊंट नृत्य, श्रृंगार, फर कटिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इसी दिन शाम को देश के विभिन्न अंचलों एवं राजस्थान के प्रमुख लोक कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दूसरे दिन में शहर में रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा जिसमें पर्यटकों को शहर की स्थापत्य, कला, संस्कृति, रीति रिवाज, व्यंजनों से रुबरु करवाया जाएगा।

हेरिटेज वॉक में अपनी कलाओं का प्रर्दशन करते हुए कलाकार एवं सजे-धजे ऊंट भी सम्मिलित रहेंगे। इसके पश्चात करणी सिंह स्टेडियम में देशी-विदेशी पर्यटकों के मध्य रस्साकस्सी, कबड्डी, कुश्ती, मटका दौड़, साफा बांध, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा शाम को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button