Latestमनोरंजन

एक्टर ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मुंबईःबालीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सात अन्य लोगों पर चेन्नई के एक व्यापारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कराने वाले सन इंटरप्राइजेज के आर मुरलीधरन के अनुसार गुडग़ांव की एक कंपनी ने ऋतिक को एचआरएक्स ब्रांड की मर्चेंडाइजिंग के लिए उसे स्टाकिस्ट नियुक्त किया था।

मुरलीधरन ने कहा है कि फिल्मस्टार और इस मामले में शामिल आठ लोगों की धोखाधड़ी के कारण उसे 21 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

व्यापारी का आरोप है कि कंपनी की तरफ से उसे नियमित उत्पाद मुहैया नहीं कराये जाते थे। रितिक ने बिना जानकारी दिए विपणन टीम को खत्म कर दिया। इसे वजह से उसके पास रखे उत्पाद बेचे नहीं जा सके।

कर्मचारियों के वेतन और माल को रखने के लिए गोदाम आदि का किराया मिलाकर उसे लगभग 21 लाख रुपए व्यय करने पड़े। रितिक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button