बुंदेलखंडराज्य

शादी में आया बच्चा हुआ लापता, दूसरे दिन कुएं में मिला शव

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बच्चे का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, माता बसैया थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में रहने वाला छात्र अभय शुक्रवार शाम को अपने पिता के साथ लोधा डोंगर पुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था. समारोह के दौरान अभय अचानक गायब हो गया. परिजनों ने पहले अपनी तरफ से अभय को ढूंढने की पूरी कोशिश की लेकिन अभय के पता नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में शिकायत की.परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अभय की तलाश शुरू कर दी. पुलिस द्वारा तलाशने के बाद अभय का शव शनिवार दोपहर को कुएं में तैरता हुआ मिला. गहरा कुआं होने के कारण होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर शव को कुएं से निकाला.

फिलहाल माता बसैया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं से जांच करना शुरू कर दी है. हालांकि, मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Show More

Related Articles

Back to top button