शिवपुरी
सम्यक जैन शैली के जीवंत व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व सीएमओ हरीशचंद्र जैन, कल उठावनी

शिवपुरी। विगत दिवस नगर पालिका परिषद के पूर्व सी.एम.ओ.श्री हरीश चंद्र जैन का निधन हो गया। 90बर्ष की उम्र के श्री जैन संम्पूर्ण जीवन सम्यक जैन शैली के जीवंत व्यक्तित्व के धनी थे।
नगर पालिका परिषद मे उनकी कार्यशैली की चर्चा को याद किया जाता रहा है औऱ किया जाता रहेगा।दिवंगत के सुपुत्र ओशो प्रेमी स्बामी अजय जैन ने मुखाग्नि दी। दिवंगत की अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिक, ओशो प्रेमी, परिजन बडी संख्या मे सामिल थे।
सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। 5जून 2018 को दोपहर 3 से 4बजे के मध्य उठावनी जयसवाल धर्म शाला, शंकर कालोनी मे रखी गई है।




