मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

बीवी के साथ की बर्थडे पार्टी, फिर पैर के अंगूठे से दबा दिया बंदूक का ट्रिगर

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कारोबारी ने अपना जन्मदिन मनाने के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मौत को गले लगाने से पहले कारोबारी अपनी पत्नी और बेटे को डिनर पर लेकर गया था. खुदकुशी की वजह भारी कर्ज होना बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, शहर के दौलतगंज इलाके में एक कारोबारी ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कारोबारी ओझा नंद ने शनिवार को ही अपना 41 वां जन्मदिन मनाया था. वह अपने बेटे कान्हा और पत्नी रीना को होटल में खाना खिलाने भी ले गया था.

कारोबारी ने रविवार सुबह खुद को कमरे में बंद कर लाइसेंसी 315 बोर की बंदूक को गले के नीचे लगा कर उसका ट्रिगर पैर के अंगूठे से दबा दिया, जिससे ओझा नंद की खोपड़ी उड़ गई.

घरवालों ने फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी हैं, जिससे साफ हो सके कि आत्महत्या के पीछे असल वजह क्या है. चर्चा यह भी है कि इस कारोबारी पर कर्जा था, जो संभवता शेयर मार्केट के कारण हो सकता है. लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

Show More

Related Articles

Back to top button