मध्यप्रदेश

MP : सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

धार। एक भीषण सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के कुक्षी (धार) के रहने वाले एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये परिवार धार जिले के उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मोहन सिंह चौहान का है।

जानकारी के मुताबिक आलीराजपुर के चांदपुर के आगे और गुजरात के छोटा उदयपुर के पास रंंगपुर में ये दुर्घटना हुई। इलाज कराने गुजरात जा रहे इस परिवार की कार को सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। ड्राइवर कार के अगले हिस्से में ही फंस गया। हादसे में खुद मोहन सिंह चौहान (42), भागवंती (38), बेटा रौनक (11), दिव्यांश (8), शोभा पति फूल सिंह (40), दिव्यांशी (11) और ड्राइवर गोलू भिलाला सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ये परिवार इलाज कराने वड़ोदरा जा रहा था, तभी रास्ते में ये दुर्घटना हो गई। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद सभी लोगों को मनावर स्थित उनके घर लाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button