मंडी विशेषमध्यप्रदेश

ग्वालियर पुलिस ने डीजल-पेट्रोल टैंकर लूटने वाली गैंग के तीन बदमाश दबोचे

ग्वालियर।  पुलिस ने सोलह दिन पहले डीजल-पेट्रोल टैंकर लूटने वाली गैंग के तीन और आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है. झाँसी रोड पुलिस ने मुरैना से तीन बदमाशों को पकड़ा है. इनके कब्जे से करीब 2 लाख की नकदी और 500 लीटर डीजल बरामद किया गया है.ग्वालियर में 12 अप्रैल को डीजल पेट्रोल टैंकर लूटने वाले गैंग के तीन आरोपियों को मुरैना से गिरफ्तार किया गया.

झाँसी रोड पुलिस ने मुरैना से कृष्णा गुर्जर, सतीश गुर्जर और एक अन्य आरोपी को पकड़ा है. इनके पास से 500 लीटर डीजल और 2 लाख की नकदी बरामद की है. इसके पहले क्राइम ब्रांच ने जयवीर गुर्जर, पप्पू गुर्जर और बृजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया था.

इन बदमाशों ने 11 अप्रैल की रात ग्वालियर से अशोक नगर जा रहे डीजल टैंकर के ड्राइवर मुकेश और क्लीनर को बंधक बना लिया था. स्कॉर्पियों से आए इन बदमाशों ने टैंकर को ओवरटेक कर रोका, फिर दो बदमाश हथियार लेकर टैंकर में चढ़े.उसके बाद सुनसान इलाके में ड्राईवर को उतार कर टैंकर ले गए.

दूसरे दिन खाली टैंकर बरामद हुआ था.12 अप्रैल की सुबह ड्राईवर-क्लीनर जब थाने पहुंचे तो वारदात की पुलिस को खबर लगी.पकड़े गए तीनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान से स्कॉर्पियो लूटी थी.इसके साथ ही शिवपुरी के सतनवाड़ा में 2 अप्रैल को लूट की वारदात की थी.वहीं चिनोर में हवाई फायरिंग भी इन बदमाशों ने करना कबूल किया है.

Show More

Related Articles

Back to top button