भोपालराज्य

MP में मौसम हुआ सुहावना, जानिये अगले 24 घण्टों का हाल

भोपाल। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम में बदलाव राज्य के उत्तर, पश्चिमी हिस्से में चक्रवात और गुजरात व महाराष्ट्र की ओर जा रही द्रोणिका (टर्फ) के कारण आया है.

राज्य में गर्मी से कुछ राहत है और तापमान में भी गिरावट आई है. गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.9 ग्वालियर का 18.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

Show More

Related Articles

Back to top button