Latestमध्यप्रदेश

शिवपुरी में दूषित भोजन करने से 50 लोगों की हालत बिगड़ी

शिवपुरी। शहर में दो अलग अलग जगहों पर दूषित भोजन खाने से आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग बीमार हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पहला मामला शहर के शगुन वाटिका का है, जहां मंगलवार रात को शादी समारोह में भोजन करने के बाद 50 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई।

गंभीर हालत में 14 लोगों को जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात सभी को छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरा मामला जाटव मोहल्ले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत भी दूषित भोजन करने के बाद बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button