हैदराबाद-देह व्‍यापार में पकड़ी गई बॉलीवुड अभिनेत्री, टीवी एक्‍ट्रेस भी होटल से मिली

वेब डेस्क। हैदराबाद में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शनिवार रात पंजागुट्टा और बंजारा हिल्स के दो होटलों में छापेमारी की और कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने वाले मोनीष के और वेंकटेश को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि इस छापेमारी अभियान के दौरान दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। इनमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री व दूसरी टेलीविजन अभिनेत्री शामिल हैं।

इसके अलावा दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है जो ऑनलाइन इस रैकेट को चलाते हैं और ग्राहकों के लिए होटलों में कमरे बुक करते हैं। पुलिस हालांकि अभिनेत्रियों की पहचान नहीं कर पाई है।

इसे भी पढ़ें  मोदी की विदेश नीति से प्रभावित हुए थरूर, की जमकर तारीफ

उत्तरी क्षेत्र के टास्क फोर्स निरीक्षक के नागेश्वर राव के अनुसार, मुक्त करायी गयी महिलाओं में से एक मुंबई की और एक कोलकाता की रहने वाली है। पंजगुट्टा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस. रविंदर ने कहा कि पुलिस ने देह व्यापार रैकेट की सूचना पर ताज डेक्कन होटल के कमरों में छापा मारा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों पर अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *