Latest

गुरदासपुर पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक 23 की मौत कई झुलसे

बटाला (गुरदासपुर)। पंजाब का बटाला शहर बुधवार दोपहर बाद भीषण विस्‍फोट से दहल उठा। यहां एक पटाखा फैक्‍टरी में धमाका हो गया। इससे अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है और 26 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में सात की हालत नाजुक है। बेहद नाजुक हालत के कारण तीन लोगों को अमृतसर के अस्‍पताल रेफर किया गया है। धमाके के कारण फैक्‍टरी पूरी तरह से ध्‍वस्‍त हो गई और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। घटनास्‍थल पर मलबा हटाने और राहत कार्य के दौरान भी धमाके हुए। इससे हड़कंप मच गया। राहत कार्य में मदद के लिए एनडीआरएफ (NDRF)  की टीम भी मौके पर पहुंची है।

मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने घटना की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने घटना के शिकार लोगों के लिए सहायता राशि की भी घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। मामूली रूप से जख्‍मी लोगों काे 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button