LatestSports

क्रिकेटर की वाइफ का आरोप- छोटे भाई से रिलेशन बनाने को कहते थे शमी, नहीं दिया बीवी का दर्जा

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी के परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने एफआईआर दर्ज कराई है. इस एफआईआर में शमी की मां, बहन, भाई और भाभी का नाम भी शामिल है. शमी पर हत्या के प्रयास और शमी के भाई पर बलात्कार (376) का केस दाखिल कराया गया है. शमी की पत्नी का कहना है कि उन्हें जबरन अपने पति के भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था.

हसीन जहां की लिखित शिकायत के अनुसार शमी और उनके परिवार पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 498A (क्रुएलिटी), 323 (गंभीर चोट), 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक संत्रास), 328 (जहर खुरानी), 34 (कॉमन इंटेंशन) जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं.

गौरतलब है कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी के फेसबुक चैट के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे जिसके बाद क्रिकेटर शमी का ने एक भावुक पोस्ट लिखी थी. उनका कहना था कि कोई उनके परिवार को तोड़ना चाह रहा है.

Show More

Related Articles

Back to top button