निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा बराबर, जनिये कौन कहां जीता

भोपाल। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के लिए हुए चुनाव के लिए सुबह नौ बजे मतगणना से जारी है। यहां कई जगह परिणाम आ गए, जिनमें कुछ पर कांग्रेस तो कुछ पर भाजपा ने बाजी मारी। राघोगढ़ नगर परिषद के चुनाव में जिस तरह से तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी, उसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए हैं।<
कहां किसकी हुई जीत

धार नगर पालिका- कांग्रेस

मनावर नगर पालिका- कांग्रेस

पीथमपुर नगर पालिका- परिणाम बाकी

सरदारपुर नगर परिषद- कांग्रेस

राजगढ़ नगर परिषद- कांग्रेस

धरमपुरी नगर परिषद- कांग्रेस

धामनोद नगर परिषद- भाजपा

कुक्षी नगर परिषद- भाजपा

डही नगर परिषद- भाजपा

बड़वानी नगर पालिका – परिणाम बाकी

सेंधवा नगर पालिका – भाजपा

पानसेमल नगर परिषद – भाजपा

खेतिया नगर परिषद- कांग्रेस

पलसूद नगर परिषद- भाजपा

अंजड़ नगर परिषद- कांग्रेस

राजपुर नगर परिषद- भाजपा

ओंकारेश्वर नगर परिषद – भाजपा

राघौगढ़ नगर परिषद – कांग्रेस

जैतहरी नगर परिषद – निर्दलीय

राइट टू रिकॉल

अकोड़ा नगर परिषद (भिंड) – भरी कुर्सी

इसे भी पढ़ें  प्रमुख ट्रेनों के यात्रियों को अब हर घंटे मिलेगा SMS अलर्ट

करनावद नगर परिषद (देवास) – खाली कुर्सी

खिलचीपुर नगर परिषद (राजगढ़) – परिणाम बाकी

सेंधवा में निर्विरोध जीती अध्यक्ष पद की उम्मीदवार

सेंधवा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बसंती बाई निर्विरोध जीती हैं। इसी के साथ कुल 24 वार्डों में से 11 वार्डों पर निर्विरोध चुनाव हुए। अब केवल 13 वार्डों के लिए मतगणना हुई जिसमें वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वार्ड 11 में कांग्रेस के वली को जीत मिली। वार्ड 15 में भाजपा के इमरान ने जीत दर्ज की। वार्ड 24 में भाजपा के शकील और वार्ड 3 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वार्ड 14 कांग्रेस इलमुद्दीन ने जीत दर्ज की। वार्ड 4, 22 और 18 बीजेपी जीती।

धार जिले के डही में भाजपा के अध्यक्ष पद उम्मीदवार सहित 12 पार्षद जीते।

– धरमपुरी में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी साबिर पहलवान जीते।

– मनावर में कांग्रेस की संगीता पाटीदार जीतीं।

– सरदारपुर कांग्रेस के महेश भाभर जीते,

इसे भी पढ़ें  चपरासी बनने पहुंची महिला से पूछा पति क्या करते हैं? जवाब सुन हैरत में पड़े जज

– राजगढ़ में कांग्रेस के भंवर सिंह जीते।

– धामनोद में आई भाजपा का नगर पालिका पर कब्जा।

अनूपपुर : जैतहरी नगर पंचायत चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी नवर्तनी शुक्ला ने जीत दर्ज की, उन्हें 2027 मत मिले। शुक्ला ने भाजपा की सुनीता जैन को 898 मतों से पराजित किया। सुनीता जैन को 1129 मत मिले, कांग्रेस की गीता सिंह 980 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहीं। यहां भाजपा के 4, कांग्रेस के 6 और निर्दलीय 5 पार्षद जीते।

बड़वानी : यहां 11 बजे तक डाकमत पत्रों की गिनती ही नहीं हो पाई। मतगणना स्थल पर कोई व्यवस्था नहीं होने पर दोनों दलों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।

– अंजड़ में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई, वहीं सभी 15 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

– पलसुद मे भारतीय जनता पार्टी रमा वास्कले 400 वोट से विजयी।

– खेतिया में बीजेपी के 13 व कांग्रेस के 2 पार्षद सहित अध्यक्ष जीते।

इसे भी पढ़ें  श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर आई सामने अंतिम दर्शन के लिये उमड़े लोग

ओंकारेश्वर नगर परिषद में भाजपा के अंतर सिंह 1622 मतों से जीते।15 वार्डों में 12 में भाजपा 3 में कांग्रेस जीते।

खाली कुर्सी-भरी कुर्सी

भिंड के अकोडा में खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बसपा की संगीता सुदीप यादव की वापसी हुई है, वे 676 वोटों से अधिक से जीतीं। भरी कुर्सी को 2965 वोट मिले, वहीं खाली कुर्सी को 2289 वोट मिले।

19 निकायों नगर पालिका धार, मनावर और पीथमपुर के साथ नगर परिषद सरदारपुर, राजगढ़, धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी और डही, बड़वानी जिले में नगर पालिका बड़वानी, सेंधवा के साथ नगर परिषद पानसेमल, खेतिया, पलसूद, अंजड़ और राजपुर में आम चुनाव कराए गए। इसके साथ ही खंडवा की ओंकारेश्वर, गुना की राघौगढ़ विजयपुर और अनूपपुर की जैतहरी नगर परिषद में आम चुनाव हुए। जबकि, भिंड की नगर परिषद अकोड़ा, देवास की नगर परिषद करनावद और राजगढ़ की नगर परिषद खिलचीपुर में अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *