इंदौर : यूनिवर्सिटी कैंपस में ईंधन से चलने वाले वाहनों पर लगी रोक

इंदौर। विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में अब एक विभाग से दूसरे विभाग तक जाने के लिए विद्यार्थी और प्रोफेसर साइकिल का उपयोग करेंगे। बुधवार को इसकी शुरुआत कुलपति और प्रभारी रजिस्ट्रार ने साइकिल चलाकर की।

वाहनों का कम से कम इस्तेमाल और पर्यावरण व ईंधन बचाने के लिए विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। छह महीने तक साइकिलें मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। बाद में इसके लिए कंपनी की तरफ से शुल्क रखा जाएगा। यहां 400 साइकिलें रखी गई हैं। इनके लिए परिसर में पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ ने बताया कुछ महीने बाद परिसर में ईंधन वाले वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे। एक से दूसरे विभाग में जाने लिए सिर्फ साइकिल का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  विवादित टिप्पणी से शिवपुरी में भड़का सिख समाज, SP ऑफिस घेरा

पांच सेंटर पर रहेंगी साइकिलें

विश्वविद्यालय में पांच सेंटर होंगे, जहां साइकिल उपलब्ध रहेंगी। इनमें स्कूल ऑफ लॉ, कॉमर्स, आईआईपीएस, तक्षशिला परिसर मेन गेट, इकोनॉमिक्स शामिल हैं। कंपनी के यश सोनी ने बताया कि अभी 400 साइकिल रखी हैं। इसके इस्तेमाल को देखते हुए संख्या बढ़ाई जा सकती है। दरें अगले महीने तक तय होंगी, लेकिन लागू छह महीने के बाद विश्वविद्यालय के निर्देश पर करेंगे।

साइकिल में है हाईटेक लॉक

विश्वविद्यालय में जिस कंपनी की साइकिल रखी गई है, वे हाइटेक हैं। विद्यार्थियों और प्रोफेसरों को साइकिल लेने से पहले अपने मोबाइल में कंपनी की एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगी। उसके बाद मोबाइल नंबर पर तीन अंकों का कोड आएगा, जिसे एप्लीकेशन में डालना होगा। उसके बाद ही साइकिल का हाईटेक लॉक खुलेगा। चोरी रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। साइकिल की पल-पल की लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें  शिवराज का सिंधिया पर तंज, ‘सीएम प्रोजेक्ट होने के लिए हैं व्याकुल’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *