25 मार्च से 24 घंटे खुला रहेगा एयरपोर्ट, किसी भी समय आ सकेंगे फ्लाइट

इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट 25 मार्च से 24 घंटे खुला रहेगा। यहां देर रात और अलसुबह भी फ्लाइट आ-जा सकेंगी। विशेषज्ञ इसे इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की तरफ पहला कदम मान रहे हैं।
mandihalchal

एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया की तरफ से अनुमति मिल गई है। पहले 1 अप्रैल से एयरपोर्ट को 24 घंटे खुला रखने वाले थे।

नया समर शेड्यूल 25 मार्च से शुरू हो रहा है और इसी दिन से शहर आने-जाने वाली फ्लाइटों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसलिए इसी दिन से 24 घंटे खुला रखेंगे। सान्याल ने बताया कि नाइट पार्किंग की संख्या में वृद्वि करने के लिए एएआई को पत्र भी लिखा है। अभी रात 10.30 बजे बंद हो जाता है एयरपोर्ट: अभी रात 10.30 बजे अंतिम फ्लाइट आने के साथ ही एयरपोर्ट बंद हो जाता है जो सुबह 6 बजे से खुलता है। नए शेड्यूल में ही इंडिगो ने भी अपने विमान यहां खड़े करने की अनुमति मांगी है। उसकी फ्लाइट रात 11.30 बजे यहां आकर सुबह 4.30 बजे हैदराबाद रवाना होगी। अन्य फ्लाइटें भी देर रात आएंगी।

इसे भी पढ़ें  अकेले फ़ाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला बनीं अवनी चतुर्वेदी

इंडिगो ने मांगा दो नई फ्लाइट के लिए समय : इधर इंडिगो ने दो नई फ्लाइट के लिए समय मांगा है। प्रबंधन ने इसकी अनुमति भी दे दी है। इसे अब डीजीसीए के पास भेजा गया है। प्रबंधन के मुताबिक कंपनी ने कहा है कि उसकी एक फ्लाइट रात 12.50 बजे मुंबई से आएगी। वापस रात 3.20 बजे मुंबई ही जाएगी। इसके अलावा एक फ्लाइट बेंगलुरु से रात 12.10 बजे आकर 12.40 बजे वहीं जाएगी।

इंटरनेशनल फ्लाइट की दिशा में बड़ा कदम : ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सचिव हेमेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि किसी भी एयरपोर्ट को 24 घंटे खुला रखना इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के लिए पहला कदम माना जा सकता है। पिछले दिनों सीआईआई के साथ हुई बैठक में एयर इंडिया सहित अन्य निजी एयरलाइंस ने भी इंदौर से अपनी सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने में रुचि दिखाई है। अब विंटर शेड्यूल से इंदौर से कोई सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें  भ्रष्टाचार करने मांग रहे हैं सीएम 5 महीनेः सिंधिया

एयरपोर्ट की यह है तैयारी

– अप्रैल से नए फूड रिटेल चेन खुलेंगे।

– यात्री मैक्डॉनल्ड, केएफसी व सब-वे रेस्त्रा के खाद्य पदार्थ का लाभ ले सकेंगे।

– यहां कियोस्क सेंटर खोलने की भी तैयारी, बोर्डिंग पास के लिए नहीं लगना होगा लाइन में।

– नई एयरलाइंस कंपनियों को देखते हुए नए चेकइन काउंटर खुलेंगे।

– सीआईएसएफ को नया स्टाफ मिलेगा।

– पिछले दिनों ब्यूरो सिविल एविएशन सिक्युरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी इसके लिए इंदौर आ चुके हैं।

– टर्मिनल बिल्डिंग में इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए खाली जगह का करेंगे उपयोग।

एयरपोर्ट पर इतनी नई सुविधाएं

– 900 किलो वॉट का सोलर प्लांट बन रहा है।

इसे भी पढ़ें  आधार दिखाने पर किसी भी दुकान से मिल जायेगा राशन

– 100 किलो वॉट का प्लांट पहले से चल रहा।

– एक नए एरोब्रिज का निर्माण शुरू।

– शॉपिंग के लिए नए काउंटर।

– यात्रियों को जल्दी सामान देने के लिए रोलर बेल्ट लगा दिए गए हैं।

– इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए अलग से सुविधाएं।

– एयरपोर्ट पर स्मार्ट डस्टबिन।

– सैनिटरी पैड वेडिंग मशीन।

– मसाज चेयर की सुविधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *