मंडी विशेष

उपचुनाव के चलते चौकसी : बदरवास पुलिस ने बरामद किए 5 लाख रुपए

बदरवास। कोलारस में उपचुनाव के चलते पुलिस चौकस बनी हुई है। बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के दौरान गुरुवार रात 1 बजे ग्राम अटलपुर के पास हरियाणा-पंजाब ढाबा के सामने एबी रोड पर एक वाहन को रोका और चेकिंग की, इसमें पांच लाख रुपए पुलिस ने बरामद किए।

जब कार चालक द्वारका प्रसाद पुत्र सीताराम धाकड़ (48) निवासी ग्राम भदरौनी थाना पोहरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बहुजन समाज पार्टी शिवपुरी का जिलाध्यक्ष है तथा कार्यक्रम करने के लिए यह रुपए भोपाल से लेकर आए हैं, शिवपुरी जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने की कवायद, जीएसटी के दायरे में आएगा

संतुष्ट जवाब न मिलने पर बदरवास थाना प्रभारी सुनील शर्मा के द्वारा रुपए जब्त कर वाहन को द्वारका प्रसाद के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर बदरवास उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव, उपनिरीक्षक हरवीर रघुवंशी, आरक्षक भूपेंद्रसिंह गुर्जर, आरक्षक नरेंद्र रावत, एफएसटी टीम के सौरभ जैन, डीआर कांकौरिया मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *