शिवपुरी पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप:युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

शिवपुरी। वर्दी इन्हें पहनाई है सरकार ने, चोरी हो गई तो मुझसे कह रहे हैं कि चोर पकड़कर दे, नौकरी पर जाता हूं तो वहां भी रोज पहुंच जाते हैं। काम धंधा भी नहीं करने दे रहे। तंग आ गया हूं इनकी प्रताड़ना से, इसलिए आज खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती विक्की यादव ने 50 फीसदी जली अवस्था में यह बयान पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दिया।

गंभीर हालत के चलते विक्की को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। कुछ दिन पहले एक मंदिर में चोरी हुई थी, जिसे लेकर विक्की का आरोप है कि उसे पुलिस वाले आए दिन उठाकर ले जाते थे। उसके साथ मारपीट करते थे। इसके चलते शुक्रवार को उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। घटना से क्षुब्ध पीड़ित के परिजनों ने शाम को एडिशनल एसपी को भी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। एएसपी कमल मौर्य ने मामले की जांच शिवपुरी एसडीओपी से कराने का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया है।

इसे भी पढ़ें  आप के पास भी है इन बैंकों की चेकबुक तो जरूर पढ़ें ये खबर

5 साल पहले चोरी के केस में बंद हुआ था, अब मेहनत कर बसर कर रहा हूं जिंदगी

विक्की यादव निवासी यादव मोहल्ला ने गंभीर हालत में बताया कि उसे पुलिस एक मंदिर पर हुई चोरी के मामले में आए दिन प्रताड़ित कर रही थी। वह अब एक नॉनवेज के हाथ ठेले पर काम करता है। मेहनत कर जिंदगी बसर कर रहा है। बावजूद इसके उसे आए दिन पुलिस वाले आते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। विक्की ने बताया कि वह पांच साल पहले चोरी के केस में बंद हुआ था, तब से पुलिस को लगता है कि इलाके में होने वाली सभी चोरियों में उसका ही हाथ है।

इसे भी पढ़ें  इंदौर में रोहित शर्मा ने बनाया रिकार्ड 35 बाल पर शतक

पुलिस बोली-आदतन चोर है विक्की

इस मामले में देहात थाना पुलिस के टीआई सतीश चौहान का कहना है कि विक्की यादव पर चोरी के सात केस देहात थाना क्षेत्र में दर्ज हैं, जबकि कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी काएक केस दर्ज हैं। टीआई का कहना है कि संदेह के आधार पर विक्की यादव से पूछताछ की थी और वह जो पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है, वह गलत है।

यह बोले एएसपी

विक्की यादव के परिजनों ने ज्ञापन सौंपा है। मामले की जांच एसडीओपी से करवा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कमल मौर्य, एएसपी शिवपुरी

इसे भी पढ़ें  खनियाधाना में बोले प्रहलाद पटैल-कुरीतियों का त्याग ही समाज को सुंदर बनाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *