जेल में मुलाक़ात चुनावी विसात
उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खान और अखिलेश यादव की मुलाकात ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर जेल पहुंचे, जहां उन्होंने आजम खान से करीब एक घंटे तक बातचीत की। जेल से बाहर निकलते ही अखिलेश ने कहा— आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे।
मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने आजम खान के समर्थन में खुलकर बयान दिया और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे, आजम खान के परिवार ने जितना अन्याय झेला है, उतना किसी दूसरे परिवार ने नहीं झेला। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। बता दे कि अखिलेश यादव की एक साल के भीतर आजम खान से यह तीसरी मुलाकात बताई जा रही है। इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को अखिलेश रामपुर में आजम खान से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को आजम खान उनसे मिलने लखनऊ पहुंचे थे।

