मध्यप्रदेश

प्रभात झा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को दिया BJP में आने का न्यौता

भोपाल। BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को बीजेपी में आने का ऑफर दिया है. प्रभात झा ने कहा कि उनका संबंध अरुण यादव के पिता दिवंगत सुभाष यादव से रहा है

जिन्होंने कॉपरेटिव मूवमेंट की शुरुआत की थी. प्रभात झा ने कहा कि अरुण यादव उनके छोटे भाई जैसे हैं और वो पार्टी में आना चाहे तो बीजेपी उनका स्वागत करेगी.

हालांकि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर प्रभात झा को जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि प्रभात झा जी अपना घर देखें. मेरे और मेरे परिवार के रग रग में कांग्रेस का ही खून प्रवाहित होता है. लिहाज़ा खून से राजनैतिक व्यापार करने वाली पार्टी और उसकी विचारधारा के किसी भी आमंत्रण की मुझे आवश्यकता नही है.

Show More

Related Articles

Back to top button