अब SC के फैसले के विरोध की तैयारी में करणी सेना

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत की रिलीज पर राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को करणी सेना चुनौती देने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार अदालात के फैसले के बावजूद कर्णी सेना इसका विरोध करेगी।
सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने देशभर के लोगों से अपील की है कि वो फिल्म का विरोध करें। मध्यप्रदेश के उज्जैन आए कलवी ने अदालत के फैसले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं पूरे देश के सामाजिक संगठनों से अपील करूंगा कि पद्मावत नहीं चलनी चाहिए। फिल्म हॉल पर जनता कर्फ्यू लगा दे।
वहीं सूरज पाल अमु ने कहा है कि कोर्ट ने आज लाखों-करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा, चाहे मुझे फांसी लगा दो।

इसे भी पढ़ें  Film पद्मावत के विरोध में सुलगा मध्यप्रदेश, कई हाइवे जाम

मालूम को कि इस फिल्म की रिलीज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के अलावा हरियाणा में भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद इसके निर्मातओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

गुरुवार को निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगी रोक पर स्टे लगाते हुए इसकी रिलीज को हरी झंडी दे दी।

सर्वोच्च न्यायालय में फिल्म निर्माताओं की पैरवी कर रहे हरिश रावत ने कहा कि अगर सभी राज्य फिल्म पर प्रतिबंध लगा देंगे तो यह संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने जैसा होगा। अगर किसी को आपत्ति है तो वो अपील की जा सकने वाली संस्था जाए। कोई राज्य फिल्म के कंटेट को प्रभावित नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें  Thai Fried Noodle

साल्वे ने आगे कहा कि हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वो राज्यों को बेहतर और प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देश दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *