नए वर्ष 2018 में क्या कहती है आपकी राशि जनिये

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 01.01.18 चंद्र मिथुन राशि व मृगशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक।

आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय सदाराध्याय नमः ॥  इस चंद्र मंत्र से प्रसन्नता में वृद्धि होती है।

आज का विशेष उपाय: प्रसन्नता में वृद्धि हेतु शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

 

मेष: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज मिलने के योग हैं।

वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें  इस बार दो दिन मनाया जाएगा शिव आराधना का महापर्व

मिथुन: मेहनत करने में जुट जाएंगे। काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।

कन्या: राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन उद्देश्य पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।

तुला: प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा। ज्युनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

इसे भी पढ़ें  पंडित नहीं, 15 सालों से यहां नाग करता है शिवजी की पूजा

वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे।

धनु: सिद्धांतों पर डटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सचेत रहें।

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडंबना भरी परिस्थिति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।

कुंभ: सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लें।

मीन: प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें  क्या खास है इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर आप भी जानिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *