Latestमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में BJP को झटका 2 विधायक कांग्रेस सरकार के साथ

भोपाल। कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में सियासी नाटक शुरू हो गया है। इसी बीच दंड संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई। इसमें कांग्रेस को बहुमत जिला जबकि भाजपा को झटका लगा। कांग्रेस को 122 वोट मिले। जानकारी के अनुसार भाजपा के दो विधायकों ने क्राॅस वोटिंग की। इसमें मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी और दूसरे शरद कोल हैं, जो ब्यौहारी से विधायक हैं। वाेटिंग के बाद सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दी गई। दोनों विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की खबर है।

वोटिंग के बाद सीएम कमलनाथ ने कहा कि, कई दिनों से ये बात चल रही थी कि ये सरकार अल्पमत में है। लेकिन आज दंड संशोधन विधेयक के दौरान हुई वोटिंग में भाजपा के दो विधायकों ने हमारे पक्ष में वोट किया। इसमें मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और ब्यौहारी के विधायक शरद कोल हैं।

ANI@ANI

Madhya Pradesh CM Kamal Nath: Everyday BJP says we are a minority govt and one which could fall any day. Today in voting in assembly(on criminal law amendment), two BJP MLAs voted in favour of our Govt

View image on Twitter

33917:44 – 24 Jul 2019Twitter Ads information and privacy112 people are talking about this

उन्होंने कहा कि, “मुझे ये बात साबित करनी थी कि ये सरकार अल्पमत में नहीं थी और आज विधेयक के पक्ष में हुई वोटिंग से ये साफ हो गया है। इतना ही नहीं बसपा, सपा और निर्दलीय विधायक भी हमारे साथ हैं। इस मौके पर शरद त्रिपाठी ने कहा कि, मेरी घर वापसी हुई है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button