ऋषभ पंत ने इंदौर में तोड़ा सचिन का 23 साल पुराना रिकार्ड

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में दिल्ली और विदर्भ के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है. विदर्भ के कप्तान फैज़ फज़ल हैं तो दिल्ली की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के हाथों में है. इस मैच के साथ ही पंत रणजी ट्रॉफी के फाइनल में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है.

सचिन ने 1994-1995 में सिर्फ 21 साल और 337 दिन की उम्र में मुंबई रणजी टीम की कप्तानी की थी. वहीं पंत ने ये कारनामा 20 साल और 86 दिन उम्र में किया है. वैसे सचिन तेंदुलकर अब भी सबसे कम उम्र में रणजी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं.

इसे भी पढ़ें  टीम इंडिया गहरे संकट में 75 पर गिरे 8 विकेट

हर कोई जानता है कि पंत स्कूली लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने के कारण सुर्खियों में आए थे. 2016 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में जब उन्होंने नेपाल के खिलाफ सिर्फ 18 बॉल में अर्धशतक जड़ा तो हर किसी ने इस युवा का लोहा मान लिया.

इसके बाद इस युवा को आईपीएल की नीलामी का हिस्सा बनने का मौका मिला जहां दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 1.9 करोड़ की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया. जबकि वह 2016-17 रणजी सत्र में झारखंड के खिलाफ 48 बॉल में शतक तो महाराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने के कारण भी चर्चा का केंद्र बिन्दु रहे हैं.

इसे भी पढ़ें  INDvsSL LIVE: शतक के करीब रोहित, भारत का स्कोर 200 के पार

वैसे दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने अब तक खेले 20 प्रथम श्रेणी मैचों की 28 पारियों में 55.62 के औसत से 1502 रन बनाए हैं चार शतक और 5 अर्धशतक की मदद से.जबकि पंत आईपीएल के 2016 और 2017 सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहा है और इस दौरान उन्होंने 24 मैच खेलते हुए 97 रन के सर्वोच्च निजी स्कोर के 564 रन अपने नाम किए हैं. पंत ने तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं तो 47 चौके और 30 छक्के भी जड़े हैं.

20 वर्षीय ऋषभ पंत मूलत: हरिद्वार, उत्तराखंड के निवासी हैं और उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. जबकि उन्हें क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का भविष्य का विकेटकीपर बल्लेबाज़ माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें  क्रिकेट फैंस का जुनून, विराट के आउट होते लगा ली फांसी

रणजी के सबसे युवा कप्तान:

ऋषभ पंत -20 साल 86 दिन (दिल्ली)

सचिन तेंदुलकर – 21 साल 337 दिन (मुंबई)

रोहित मोटवानी – 23 साल 47 दिन (महाराष्ट्र)

पिनाल शाह -23 साल 69 दिन (बडौदा)

विजय मर्चेंट – 23 साल 143 दिन (मुंबई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *