LatestPoliticsराष्ट्रीयराष्ट्रीय

PM की मन की बात: ‘कृष्ण के जीवन से वर्तमान की समस्याओं का समाधान ढूंढा जा सकता है’

PM Modi Mann ki Baat Live प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में आज जनता को संबोधित कर रहे हैं। मई में लोकसभा चुनावों के बाद यह पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का तीसरा एपिसोड है। इससे पहले दो बार वह जनता को मन की बात के जरिए संबोधित कर चुके हैं।यह रेडियो कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी भारती पर लाइव सुना जा सकता है।

Live Updates…

11 सितंबर से शुरु होगा स्वच्छता सुरक्षा अभियान: PM मोदी

गांधी जी ने समाज संवर्धन पर बल दिया: मोदी

देशवासी गांधी से जुड़ी किसी जगह की यात्रा करें: PM मोदी

हमारा देश एक तरफ वर्षा का आनंद ले रहा है, वहीं दूसरी ओर देश में हर जगह कोई न कोई त्योहार मनाया जा रहा हैः मोदी

भगवान श्री कृष्ण के जीवन से वर्तमान की समस्याओं का समाधान ढूंढा जा सकता हैः PM मोदी

आज जब हम उत्सवों की चर्चा कर रहे हैं, तब भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इसकी चर्चा है, मैं बात कर रहा हूं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की: PM मोदी

पहली ‘मन की बात’
30 जून 2019 को लोकसभा चुनाव के बाद ‘मन की बात’ कार्यक्रम के अपने पहले एपिसोड में मोदी ने आपातकाल, जल संकट और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से किताबें पढ़ने की आदत डालने का भी आग्रह किया था।उन्होंने कहा था कि उन्होंने हर महीने के आखिरी रविवार को देशवासियों को संबोधित किए बिना खाली महसूस किया।

दूसरी ‘मन की बात’
धारा 370 खत्म किए जाने से एक सप्ताह पहले प्रसारित मन की बात की दूसरी कड़ी में प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर चर्चा करते हुए कहा था कि जो लोग नफरत फैलाते हैं, वे अपनी नापाक योजनाओं में कभी सफल नहीं होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button