HealthLatest

क्लोरोक्वीन के निर्यात पर रोक कोरोना में है प्रभावी

इंदौर/नई दिल्ली (नईदुनिया/ ब्यूरो)। सरकार ने कोरोना से लड़ने में अब तक सबसे असरदार दिख रही दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने कोरोना के उपचार में क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल की इजाजत दी है। 150 से अधिक देशों में कोरोना के फैलने की वजह से इस दवा की इन दिनों काफी मांग है। देश में इस दवा की कमी की आशंका को देखते हुए बुधवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की तरफ से दवा और इसके फॉर्मुलेशान दोनों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया गया। इस प्रतिबंध के साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि अगर विदेश मंत्रालय किसी शिपमेंट की सिफारिश करे, तो उसके निर्यात को इजाजत दी जाएगी। इसके साथ ही उन मामलों में भी निर्यात की छूट रहेगी, जिनमें विक्रेताओं ने शिपमेंट का भुगतान एडवांस में ले लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button