Latest
समूह की महिलाओं ने फतेहपुर में पीले चावल देकर दिया निमंत्रण
श्योपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार तथा सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अतेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान प्रतिशत बढाये जाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहो की महिलाओं द्वारा ग्राम फतेहपुर, आजापुरा, कराहल में घर-घर जाकर मतदान के लिए पीले चावल देकर निमंत्रण दिया गया। इस दौरान अपील की गई कि आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी सहभागिता निभायें। इस अवसर पर नैतिक मतदान की शपथ भी ली गई।


