34 साल बाद भारत ने दोहराया शर्मनाक इतिहास

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को धर्मशाला में पहले वनडे में श्रीलंका के‍ खिलाफ शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। भारत ने सबसे खराब शुरुआत का अपना 34 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

इससे पहले टीम इंडिया ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ टनब्रिज वेल्स में खराब शुरुआत करते हुए 17 रनों पर 5 विकेट गंवाए थे। धर्मशाला में 10 दिसंबर 2017 को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 16 रनों पर 5 विकेट खो दिए। सुरंगा लकमल ने भारतीय टीम को करारे झटके दिए।

लंबे समय बाद गेंदबाजी का दायित्व संभालने वाले एंजेलो मैथ्यूज ने शिखर धवन (0) को एलबीडब्ल्यू कर भारत को पहला झटका दिया। लकमल ने इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (2) को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों झिलवाया। श्रीलंका को ये दोनों फैसले थर्ड अंपायर के जरिए मिले। लकमल ने इसके बाद दिनेश कार्तिक (0) को खाता भी नहीं खोलने दिया और भारत 8 रनों पर 3 विकेट गंवाकर गहरे संकट में आ गया।

इसे भी पढ़ें  Stricking Game

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *