प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, ग्वालियर का तापमान सबसे कम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही. राज्य में सबसे ठंडा पंचमढ़ी रहा जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य में रविवार की सुबह मौसम सुहावना रहा और धूप खिली होने ने सर्द हवाओं से राहत दिलाई. मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम के बदलते मिजाज के चलते कई स्थानों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में सबसे ठंडा पंचमढ़ी रहा जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड का असर बढ़ सकता है. साथ ही तापमान में और गिरावट आ सकती है.

इसे भी पढ़ें  अधिवक्ताओं पर हमले बर्दाश्त नहीं, करैरा में वकीलों ने मनाया प्रतिवाद दिवस

राज्य में ठंड का असर बना हुआ है. रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, इंदौर का 13.8 डिग्री, ग्वालियर का 7.4 डिग्री और जबलपुर का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 27.4 डिग्री और जबलपुर का 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *