नाथ की टीम में विदिशा जिला 20 साल बाद हुआ मंत्री विहीन

विदिशा। आमचुनाव 2018 के बाद ,मंत्रिमंडल का गठन आज सम्पन्न हुआ, पहली किश्त में 28 मंत्री मनोनीत हुए, पर विदिशा जिले को प्रतिनिधित्व नही मिल पाया। पिछले 20 साल से लगातार जिले से मंत्री बनाये जाते रहे है।
1998 में वीरसिंह रघुवंसी मंत्री बनाये गए, उसी विधानसभा के कार्यकाल में 2001 में रघुवीर सिंह सूर्यवँशी भी राज्यमंत्री मनोनीत हुए। 2003 में राघव जी मंत्री बनाये गए, वे वित्रमंत्री 10 साल तक थे। उसी कार्यकाल में लक्ष्मी कांत शर्मा भी मंत्री रहे। 2013 में श्री सूर्यप्रकाश मीणा मंत्री बने, जो 2018 तक रहे।
आज जिले को प्रतिनिधित्व न मिलने से यहां निराशा है विकास की योजनाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। विदिशा से निर्वाचित कांग्रेस विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना जिले के विकास के लिये आवश्यक है। अब विदिशा वासी उम्मीद करते है कि आगामी मन्त्रिमण्डल के विस्तार में जिले को प्रतिनिधित्व मिलेगा।




