Latestअंतरराष्ट्रीय

बर्फबारी के चलते नाथु ला में फंसे 2500 यात्रियों को सेना ने किया रेस्क्यू

गंगटोक। पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है और इसी बर्फबारी के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। भारत-चीन सीमा पर भी खूब बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी में फंसे 2500 यात्रियों को सेना ने निकाला है। यह सभी लोग नाथु ला में फंस गए थे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इन लोगों को यहां से निकालकर सेना ने इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और इनके खाने-पीने का इंतजाम किया। एक अधिकारी के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

करीब 300-400 वाहन भी बर्फ में फंसे

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, चीन की सीमा के पास नाथु ला में हजारों सैलानी बर्फबारी में फंस गए। इसके अलावा करीब 300 से 400 वाहन भी बर्फ के कारण 17 मील इलाके में फंसे रहे। सूचना मिलते ही इलाके में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि 1500 लोगों को 17 मील के शेल्टर में रखा गया है, जबकि अन्य लोगों को 13 मील इलाके पर सुरक्षित पहुंचाया गया।

सैलानियों को मुहैया कराईं जरूरी चीजें

वहीं, सभी सैलानियों को खाना, पीना, दवाइयां और कपड़े भी मुहैया कराए गए हैं। वहीं, रास्ते की बर्फ को साफ करने के लिए सेना की ओर से दो जेसीबी और बुलडोजर लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि जब तक सभी यात्री सुरक्षित गंगटोक तक नहीं पहुंच जाते हैं, सेना का ऑपरेशन जारी रहेगा।

सिक्किम में भारी बर्फबारी, बढ़ी ठंड

गौरतलब है कि शुक्रवार को सिक्किम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सिक्किम के ऊंचे इलाके बर्फ की मोदी चादर से ढक गए। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। बदलते मौसम के बीच गंगटोक का तापमान छह डिग्री तक गिर गया है, जिस कारण ठंड भी काफी बढ़ गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button