Latestभोपालमध्यप्रदेश

वीके सिंह होंगे मध्‍यप्रदेश के नए DGP, आकाश त्रिपाठी इंदौर संभाग के कमिश्‍नर बने

भोपाल। इंदौर कलेक्‍टर रहे आकाश त्रिपाठी को राज्‍य सरकार ने इंदौर संभागायुक्‍त बनाया है। त्रिपाठी इससे पहले मध्‍यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक थे।

वहीं वीके सिंह को मध्‍यप्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इस पद पर रहे ऋषि कुमार शुक्ला को पुलिस हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। सिंह 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।

आईपीएस विजय कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रभारी डीजीपी के रूप में करीब डेढ़ महीने काम किया था। सिंह अभी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में अध्यक्ष हैं और इसके पहले वे होमगार्ड के डीजी थे।

Show More

Related Articles

Back to top button