दो महीने बाद कब्र से निकला बौद्ध संत का शव देख दुनिया हुई हैरान

बैंकॉक। किसी व्यक्ति की मौत के दो महीने बाद उसका शव काफी बुरी तरह से खराब होजाता है लेकिन क्या कभी सोचा है कि दो महीने बाद भी किसी का शव वैसा ही दिखाई दे जैसा वो पहले था। ऐसा हुआ है थाइलैंड में जहां एक बैद्ध संत का शव उनके निधन के दो महीने बाद भी वैसा ही मिला जैसा उन्हें दफनाया गया था।

mandi halchal

इस संत के शव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। खबरों के अनुसार बैद्ध भिक्षुओं के गुरु लुआंग फोर पियान का दो महीने पहले 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अभी हाल में एक विशेष रस्म के लिए उनका शव कब्र से बाहर निकाला गया और जब उन्हें लोगों ने देखा तो उनकी आंखें फटी रह गई।

इसे भी पढ़ें  पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने की कवायद, जीएसटी के दायरे में आएगा

दरअसल बौद्ध संत का शव वैसा ही था जैसा उसे दो महीने पहले दफनाया गया था। यहां तक की उनके चहरे पर सुकून भरी मुस्कान नजर आ रही थी जैसे वो गहरी नींद में सोए हों।

उनके भक्तों का कहना है कि उनके चहरे की मुस्कान इस बात का इशारा है कि उनके गुरु को मौक्ष मिल गया है। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *