Latest
ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन से हुई अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत…
ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन से हुई अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत…

झांसी की ओर जाने वाली रेलवे अप ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी 392 गेट पर काम कर रहे रघुवीर मीणा ने स्टेशन मास्टर डबरा पूरन सिंह को दी
इसके बाद जैसी इस घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस साहब सिंह गुर्जर को लगी तो उन्होंने घटनास्थल सिटी पुलिस थाने में होना बताया।
घटनास्थल सिटी पुलिस के अंतर्गत आने के कारण स्टेशन मास्टर द्वारा सिटी पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला गुलाबी कलर की साड़ी पहने हुए हैं महिला कौन हैं कहां की रहने वाली है इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी घटना मंगलवार 4 :40 बजे मगरौरा गेट 392 के पास खम्मम नं. 1177/ 17-19 के बीच की है/ जानकारी मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंच रही है।


