सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की हैट्रिक, मनोज तिवारी बोले 48 सीट जीतेंगे

नई दिल्ली. 70 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली में शनिवार को शाम 6 बजे तक 57% वोट डाले गए। शाहीन बाग समेत राजधानी के कई इलाकों में दिनभर पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं। 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स आने शुरू हुए। 6एग्जिट पोल्समें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। भाजपा फिर नंबर दो पर है, उसे अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को अधिकतम 2 सीटें मिलने के अनुमान हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं और भाजपा के खाते में केवल 3 सीटें गई थीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020एग्जिट पोल
| एग्जिट पोल | आप | भाजपा | कांग्रेस |
| टाइम्स नाउ- आईपीएसओएस | 44 | 26 | 0 |
| इंडिया न्यूज-नेता | 53-57 | 11-17 | 0-2 |
| टीवी 9-भारतवर्ष-सिसरो | 44 | 26 | 0 |
| रिपब्लिक-जन की बात | 48-61 | 9-21 | 0-1 |
| न्यूज एक्स-पोल स्टार | 50-56 | 10-14 | 0 |
| एबीपी न्यूज-सी वोटर | 49-63 | 5-19 | 0-4 |
मनोज तिवारी का दावा- 48 सीटें जीतेंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)
| पार्टी | सीट | वोट शेयर |
| आप | 67 | 54.30% |
| भाजपा | 3 | 32.10% |
| कांग्रेस | 0 | 9.60% |
कुल वोटर :1,33,13,295
वोट पड़े :89,36,159 (67.1%)
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)
| पार्टी | सीट | वोट शेयर |
| आप | 0 | 18.10% |
| भाजपा | 7 | 56.50% |
| कांग्रेस | 0 | 22.50% |
कुल वोटर :1,43,16,453
वोट पड़े :86,79,012 (60.6%)




