Latest

कोलारस के भरत राज ने डाली मुस्लिम समुदाय के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट,गिरफ्तार

कोलारस के भरत राज ने डाली मुस्लिम समुदाय के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट,गिरफ्तार

शिवपुरी।बीते रोज कोलारस के एक युवक ने फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी।जिसे देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और एक जुट हो कर थाने पहुंच गए और उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहीद मंसूरी पुत्र गफूर खान निवासी जगतपुर कोलारस ने कोलारस थाने में जा कर शिकायत दर्ज कराइ कि आरोपी भरत राज निवासी मोहरा ने फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी।जिससे उनकी धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंची है।पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 153ए,295ए ताहि 66 सूचना प्रो0 अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button