स्वयं सेवी संस्था ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
प्रेस विज्ञप्ति
स्वयं सेवी संस्था ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया
इसका उददेश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरुक बनाना है- रवि गोयल
उपभोक्ता जागरुकता की श्पथ दिलायी
शिवपुरी। काफी समय से उपभोक्ता जागरुकता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्योकि उपभोक्ताओं को उनके शोषण के विरुद् प्रदान किये गये अधिकारों एवं उत्तरदायित्वों और उनके सरंक्षण के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्रदान प्रदान की जा सकें। इसी के तहत आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में मनियर आदिवासी कालोनी में स्वये सेवी संस्था शक्तिशली महिला संगठन fशवपुरी ने उपभोकता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें कि संस्था के सचिव रवि गोयल ने बताया कि भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। सन 1986 में इसी दिन उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम विधेयक पारित हुआ था। इस अधिनियम का उददेष्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उसे विभिन्न प्रकार के शषण से बचाना था। भारत में यह पहली बार वर्ष 2000 में मनाया गया। इसका उददेष्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरुक बनाना है।
जागरुकता कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा राठौर श्रीमती रानू इसके साथ आंगनवाड़ी सहायिका एवं आस पास की किषोरी बालिकाऐ एवं महिलाऐ उपस्थित थी। अन्त में कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को उपभोक्ताओं के अधिकारो एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरुक रहने की शपथ दिलायी गयी







