शिवपुरी जिला अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस के अलावा बाकी वाहनों का प्रवेश वर्जित

शिवपुरी। जिला अस्पताल परिसर में सरकारी एंबूलेंस को छोडकर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। अब अगर आपको वाहन लेकर अस्पताल जाना है तो नगर पालिका के सामने वाले अस्पताल के रास्ते से अंदर जाना होगा। यहां पार्किंग मिलेगी उसमें वाहन रखकर आप अस्पताल में अंदर जा सकते हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गुरूवार को एडीएम अशोक चौहान, तहसीलदार भूपेन्द्र कुशवाह सहित महिला बाल विकास अधिकारी ओपी पांडे अस्पताल गए और सिविल सर्जन डॉ पीके खरे के साथ मौके पर व्यवस्था देखी। इस दौरान देखने में आया कि वाहन अंदर आने से व्यवस्था बिगड रही है। मरीजों को वाहनों के कारण् परेशानी होती है। इसलिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया।
सडक पर खडे होते हैं वाहन
अस्पताल के मुख्य द्वार पर वाहनों की पार्किंग भी एक समस्या है, लोग अस्पताल की बाहरी हिस्से में पार्किंग में वाहन खडे करने से बचते थे और सडक पर वाहन रखकर अंदर चले जाते थे जिससे जाम के हालात निर्मित हो जाते थे। अब सभी तरह के वाहनों की पार्किंग जिला अस्पातल के अंदर ही हो सकेगी। जिसमें बाइक के पांच और कार के दस रूपए देना होगे। एडीएम चौहान ने बताया कि अटेंडर खासतौर पर ध्यान रखें कि वाहन नपा के सामने से पार्किंग में लेकर जाएं जिससे परेशानी ना हो।




