सुनील ग्रोवर को फिर याद आई वो फ्लाइट, इस बार ज्यादा भावुक हुए

मनाेरंजन डेस्क। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ दर्शकों के सामने आ चुका है। सुनील इस बात से खुश हैं कि उन्हें इस साल काफी अच्छी फिल्मों में काम करने का मौक़ा मिला। सुनील ने कहा है कि सलमान खान के साथ ‘भारत’ फिल्म में काम कर रहे हैं। सुनील ने एक टीवी शो के समारोह के दौरान एक बार फिर कपिल के साथ हुए प्लेन विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस पूरे विवाद पर चुटकी लेकर वह कहते हैं कि यारों दोस्तों में थोड़ा बहुत हो जाता है, लेकिन अब जो हो गया, सो हो गया। उसके बाद फिर मैं शो का हिस्सा नहीं था। हम छोटे शहर के लोग है। हमको हवाई जहाज की आदत है नहीं। हमको बाई रोड ऑस्ट्रेलिया से भेज देते, प्लेन में ठीक नहीं रहा। वो हवा की बातें करते हैं, हवा में ही रहे तो अच्छा है। दिल में बातें थीं कभी लेकिन अब नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि कपिल और मैंने बहुत अच्छा काम किया है साथ में. एक दूसरे के साथ बहुत समय गुजारा है हमने और वह याद बहुत खूबसूरत है।
बता दें कि सुनील ने कपिल की शादी की बधाई के बारे में बात करते हुए कहा कि सुनील कहते हैं कि अच्छा वक्त मैंने और कपिल ने साथ देखा। लेकिन ऐसा कह सकता हूं कि शायद कभी कभी विधि का विधान लिखा होता है कि ऐसा होगा तो हो गया. किसी ने सोचा नहीं था। कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिनके लिए आप तैयार नहीं होते हैं या आपको जिसकी उम्मीद नहीं होती है। सुनील कहते हैं कि मुझे अच्छी टीम के साथ काम करने का मौका मिला।लाइव शो में भी लोग उन्हीं शो के किरदारों से मुझे पहचानते हैं।




